गंगटोक: नॉर्वे के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ के ‘ग्रैंड क्रॉस’ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा कि यह सम्मान विश्वभर में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रतीक है।
उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री अब तक विभिन्न देशों से कुल ३२ अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं, जो उनके नेतृत्व पर वैश्विक विश्वास और सम्मान को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शांति, सहयोग और पारस्परिक विकास के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयासों ने भारत की कूटनीतिक स्थिति को और मजबूत किया है तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की स्वीकार्यता और सम्मान में वृद्धि की है।










