नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ के ‘ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम द्वारा प्रदान किया गया।
विभिन्न सूत्रों के अनुसार, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है।
इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अब तक कुल ३२ अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जो उनके वैश्विक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता का प्रतीक माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका तथा कूटनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में प्रधानमंत्री की भूमिका इस मान्यता के माध्यम से एक बार फिर प्रमाणित हुई है।











