एफ़आईआर रद्द करने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय पहुँचे अभिषेक बनर्जी‎

abhishek-banerjee-moves-calcutta-hc-seeking-quashing-of-fir-against-him

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अपने विरुद्ध दर्ज की गई एफ़आईआर को रद्द कराने की मांग को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुँचे हैं।
‎सूत्रों के अनुसार, विधाननगर साइबर शाखा में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक एफ़आईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले को चुनौती देते हुए उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर एफ़आईआर को निरस्त करने की अपील की है।
‎इस घटनाक्रम को लेकर राज्य के राजनीतिक हलकों में तेज हलचल मच गई है। अब सभी की नजर उच्च न्यायालय के फैसले पर टिकी है, क्योंकि वही इस मामले की आगामी दिशा तय करेगा।

About Author

Advertisement