नई दिल्ली: स्वीडन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ के ‘कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया है। यह स्वीडन की ओर से किसी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त ३१वें अंतरराष्ट्रीय सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जो वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।यह सम्मान केवल एक नेता की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में एक मजबूत तथा सम्मानजनक स्थान स्थापित किया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि आज विश्व समुदाय भारत के नेतृत्व, विकास की दृष्टि और कूटनीतिक क्षमता को विशेष महत्व दे रहा है।









