श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि सैमसन को अगले टी२० कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं रवि शास्त्री

IMG-20260516-WA0061

नई दिल्ली: ​भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के बाद संजू सैमसन टीम इंडिया के अगले टी२० कप्तान बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। शास्त्री ने कहा कि संजू के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने का पर्याप्त अनुभव है। इस साल टी२० वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में सैमसन की अहम भूमिका रही थी, जहां उन्होंने फाइनल सहित लगातार 3 मैचों में यादगार अर्धशतक जड़े थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए इस विकेटकीपर बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। शास्त्री ने कहा कि टी२० वर्ल्ड कप २०२८ में भारत को शायद एक नए कप्तान की जरूरत होगी, जो इस बात पर भी निर्भर करेगा कि सूर्यकुमार आने वाले समय में कैसा प्रदर्शन करते हैं। बहरहाल, सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालते हुए खुद को टीम के नेतृत्व के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया है। संजू टीम में टॉप ऑर्डर में खेलने वाले एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और आने वाले सालों में उनका और भी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सैमसन ने आईपीएल के ५ सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है, जिसमें उनकी अगुवाई में टीम २०२२ में फाइनल तक पहुंची थी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी ३१ वर्षीय सैमसन का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने ६२ टी२० इंटरनेशनल मैचों में १५६.८३ के स्ट्राइक रेट से ३ शतक और ६ अर्धशतक की मदद से १३९९ रन बनाए हैं।

About Author

Advertisement