लंदन: इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में खिताब की दौड़ में शामिल आर्सेनल ने एकतरफा जीत दर्ज की। शनिवार रात खेले गए मुकाबले में आर्सेनल ने फुलहम को ३-० से हराया।
अपने होम ग्राउंड एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आर्सेनल ने ५४ प्रतिशत पोजेशन के साथ खेलते हुए सभी गोल पहले हाफ में ही कर दिए। टीम के लिए विक्टर ग्योकेरेस ने ९वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद हाफ टाइम से ठीक पहले आर्सेनल ने दो और गोल दागे—बुकायो साका ने ४९वें मिनट में और ग्योकेरेस ने स्टॉपेज टाइम के चौथे मिनट में अपना दूसरा गोल किया।
दूसरे हाफ में भी आर्सेनल ने कई मौके बनाए, लेकिन टीम और गोल नहीं कर सकी।
इस जीत के साथ आर्सेनल ३५ मैचों में ७६ अंक लेकर प्रीमियर लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। आर्सेनल के पास दूसरे स्थान पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी से ६ अंक की बढ़त है, हालांकि सिटी ने २ मैच कम खेले हैं।
अन्य मैचों में न्यूकैसल ने ब्राइटन को ३-१ से, ब्रेंटफोर्ड ने वेस्ट हैम को ३-० से और लीड्स ने बर्नली को ३-१ से हराया। वहीं वुल्व्स और सुंदरलैंड के बीच मुकाबला १-१ से ड्र रहा।










