नई दिल्ली: विश्व इतिहास में १ मई का दिन श्रमिक आंदोलन, राजनीतिक परिवर्तन और अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए स्मरणीय है। इस दिन विश्वभर में विभिन्न समय पर घटी प्रमुख घटनाएँ नीचे प्रस्तुत हैं।
”दुनिया की मेहनतकुश जनता की जय हो! दुनिया के मजदूरों एक हो! मई दिवस अमर रहे! १ मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस यानी मई के अमर शहीदों को इंकलाबी सलाम! अंतर्राष्ट्रीय सूरजमुखी गुरिल्ला दिवस एवं ग्लोबल लव डे की आपको हार्दिक बधाई!”
ऐतिहासिक घटनाक्रम:
३०५ ईस्वी: डायोक्लेटियन और मैक्सिमियन रोमन सम्राट के पद से सेवानिवृत्त हुए।
८८० ईस्वी: कॉन्स्टेंटिनोपल में ‘नेया एक्लेसिया’ चर्च का उद्घाटन हुआ। इसने भविष्य के ‘क्रॉस-इन-स्क्वायर’ ऑर्थोडॉक्स चर्चों के लिए एक मॉडल स्थापित किया। यह हागिया सोफिया के बाद बीजान्टिन राजधानी में बना पहला स्मारक चर्च था।
११६९: नॉर्मन भाड़े के सैनिक आयरलैंड के लेइंस्टर में उतरे, जो आयरलैंड पर नॉर्मन आक्रमण की शुरुआत थी।
१३२८: स्कॉटिश स्वतंत्रता के युद्ध की समाप्ति हुई। एडिनबर्ग-नॉर्थम्प्टन संधि के तहत इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी।
१४८६: क्रिस्टोफर कोलंबस ने स्पेनिश रानी इसाबेला प्रथम को इंडीज के लिए पश्चिमी मार्ग की खोज की योजना प्रस्तुत की।
१५७९: वोल्फर्ट गेरेट्से ने ‘न्यू नीदरलैंड’ की सह-स्थापना की। डच लोगों ने ‘न्यू एम्स्टर्डम’ शहर बसाया, जिसे आज न्यूयॉर्क शहर के नाम से जाना जाता है।
१७०७: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को मिलाकर ‘ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य’ बनाने वाला संघ अधिनियम प्रभावी हुआ।
१७५३: कार्ल लिनिअस ने अपनी पुस्तक ‘प्रजाति प्लांटारुम’ प्रकाशित की, जिसमें वनस्पतियों का वैज्ञानिक वर्गीकरण था।
१७८६: विश्व प्रसिद्ध संगीतकार मोजार्ट के ओपेरा ‘द मैरिज ऑफ फिगारो’ का वियना में प्रीमियर हुआ।
१९०७: ब्रिटेन ने दास व्यापार अधिनियम प्रभावी कर ब्रिटिश साम्राज्य में दास व्यापार समाप्त किया।
१८४०: ब्रिटिश सरकार ने दुनिया का पहला आधिकारिक डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ जारी किया। इस पर महारानी विक्टोरिया का चित्र था।
१८४४: हांगकांग ने अपने पहले पुलिस बल की स्थापना की।
१८५१: महारानी विक्टोरिया ने लंदन में ‘द ग्रेट एग्जिीबीशन’ का उद्घाटन किया।
मई दिवस और श्रमिक आंदोलन का इतिहास
१८८६: ८ घंटे के कार्य दिवस की मांग को लेकर पूरे अमेरिका में रैलियां हुईं, जो शिकागो के हेमार्केट घटना में बदल गईं। इसकी स्मृति में १ मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है। उस समय मजदूरों से १२-२० घंटे काम लिया जाता था। इस आंदोलन में हजारों ने अपनी जान गंवाई और यातनाएं झेलीं। वर्तमान में फिर से श्रमिक अधिकारों में कटौती और मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण जन्म:
१५२७: जोहान्स स्टैडियस (जर्मन खगोलशास्त्री)।
१६७२: जोसेफ एडिसन (अंग्रेजी निबंधकार और राजनीतिज्ञ)।
१९५२: सैंटियागो रामोन वाई काजल (नोबेल विजेता स्पेनिश न्यूरोसाइंटिस्ट)।
१९६४: अन्ना मारिया जार्विस (अमेरिका में मदर्स डे की संस्थापक)।
१९०९: यियानिस रित्सोस (यूनानी वामपंथी कवि)।
१९१३: बलराज साहनी (प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और समाजवादी विचारक)।
१९१९: मन्ना डे (विख्यात पार्श्व गायक)।
१९२२: मधु लिमये (भारतीय समाजवादी नेता)।
१९३२: एस.एम. कृष्णा (कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री)।
१९४०: अरविंद दवे (राँ के पूर्व निदेशक)।
१९५५: आनंद महिंद्रा (प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति)।
१९७१: अजीत कुमार (तमिल फिल्म अभिनेता)।
१९८४: राणा अय्यूब (खोजी पत्रकार)।
१९८८: अनुष्का शर्मा (बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल)।
१९९५: राधिका मदान (अभिनेत्री)।
अन्य प्रमुख घटनाएँ
१८९७: स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
१९०८: क्रांतिकारी प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड के बाद खुद को गोली मार ली।
१९१४: फोर्ड मोटर कंपनी 8 घंटे काम का नियम लागू करने वाली पहली कंपनी बनी।
१९२३: भारत में पहली बार चेन्नई में मई दिवस मनाया गया।
११९४५: सोवियत लाल सेना बर्लिन में प्रविष्ट हुई। हिटलर ने आत्महत्या की।
१९५६: पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।
१९६०: बॉम्बे स्टेट का विभाजन कर गुजरात और महाराष्ट्र राज्य बनाए गए।
१९६१: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित किया।
१९७२: भारत की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ।
१९८४: फू दोरजी बिना ऑक्सीजन माउंट एवरेस्ट पर चढ़े।
१९९३: श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
१९९६: संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को आधिकारिक तौर पर निर्धन घोषित किया।
१९९९: नेपाल में मृत्युदंड की सजा समाप्त हुई।
२००१: अमेरिका ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित।
२००७: अंतर्राष्ट्रीय सूरजमुखी गुरिल्ला दिवस और ग्लोबल लव डे की शुरुआत।
२००९: स्वीडन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई।
२०११: अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की घोषणा की।
२०१९: नारुहितो ने जापान का शाही राज-काज संभाला।
२०२४: कनाडा में लोब्लॉ कंपनियों के ख़िलाफ़ कनाडाई बहिष्कार अभियान शुरू हुआ
१ मई २०२५ की प्रमुख खबरें:
‘वेव्स २०२५’: पीएम मोदी ने मुंबई में ‘वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट’ का उद्घाटन किया।
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू हुई।
आईपीएल २०२५: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को १०० रनों से हराया।
रूस-यूक्रेन: ओडेसा में रूसी हमले में हताहत।
सारांश:
१ मई का दिन विश्व इतिहास में श्रमिक अधिकार आंदोलन, राजनीतिक परिवर्तन, वैज्ञानिक प्रगति तथा आधुनिक खेल और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।










