नई दिल्ली: इतिहास में ३० अप्रैल की तारीख एक अहम और भयावह मोड़ के रूप में दर्ज है। इसी दिन १९४५ में जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण में आत्महत्या कर ली थी।
बताया जाता है कि जब सोवियत सेना ने बर्लिन शहर को चारों ओर से घेर लिया था, तब हिटलर ने अपने भूमिगत बंकर में खुद को गोली मार ली। उनके साथ उनकी पत्नी इवा ब्राउन ने भी आत्महत्या कर ली। यह बंकर जमीन से लगभग ५० फुट नीचे स्थित था, जहां हिटलर ने अपने जीवन के अंतिम दिन बिताए।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की नीतियों ने दुनिया को गहरे संकट में डाल दिया था। विशेष रूप से यहूदियों के खिलाफ चलाए गए उनके नरसंहार अभियान ने मानव इतिहास पर एक अमिट काला धब्बा छोड़ा।
हिटलर की मृत्यु के साथ ही नाजी शासन का अंत तेजी से निकट आ गया और यूरोप में युद्ध समाप्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई। ३० अप्रैल आज भी इस बात की याद दिलाता है कि सत्ता का दुरुपयोग और कट्टर विचारधारा किस तरह पूरी दुनिया को विनाश की ओर धकेल सकती है।
महत्वपूर्ण घटनाक्रम~
१५९८ – अमेरिका में पहली बार थिएटर का आयोजन हुआ।
१७८९ – जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
१९०८ – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट को मारने के उद्देश्य से बम फेंका, लेकिन दो निर्दोष लोग मारे गए।
१९४५ – जर्मन तानाशाह हिटलर और उनकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
१९७३ – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने राष्ट्रपति के रूप में वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी स्वीकार की, हालांकि उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं हैं।
१९७५ – वियतनाम युद्ध समाप्त हुआ। तीन दिन के राष्ट्रपति दुओंग वान मिन्ह ने अपनी सेनाओं को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
१९८५ – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (५५ वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले सबसे अधिक आयु के व्यक्ति बने।
१९९१ – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में एक लाख पच्चीस हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और लगभग ९० लाख लोग बेघर हो गए।
१९९१ – अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुप्त ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, जो शताब्दी में पहली घटना थी।
१९९३ – जर्मनी के हैम्बर्ग में एक मैच के दौरान विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेस पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल किया गया।
१९९९ – लेविंस्की-क्लिंटन मामले को उजागर करने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ को साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का ‘राष्ट्रीय पत्रिका पुरस्कार’ दिया गया।
१९९९ – हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना ने सत्ता पर कब्जा किया।
२००० – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आह्वान के साथ जी-७७ शिखर सम्मेलन हवाना में संपन्न हुआ।
२००१ – फिलीपींस में एस्ट्राडा समर्थकों द्वारा तख्तापलट का प्रयास किया गया।
२००२ – पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल को पांच वर्ष बढ़ाने के लिए जनमत संग्रह कराया गया।
२००४ – इराक के फालुजा में हिंसा में १० अमेरिकी सैनिक मारे गए।
२००५ – नेपाल में राजा के विशेष अधिकार बरकरार रखते हुए आपातकाल समाप्त किया गया।
२००६ – २०११ क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
२००७ – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया।
२००८ – ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र तट से चालक रहित विमान ‘लक्ष्य’ का सफल परीक्षण किया गया।
२०१० – हिंदी फिल्मों के महान अभिनेता देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा प्राण को फाल्के आइकन सम्मान दिया गया।
२०१७ – नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया।
२०१८ की प्रमुख घटनाएं:~
काबुल विस्फोट: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो बड़े विस्फोट हुए, जिनमें पत्रकारों को निशाना बनाया गया।
कंधार हमला: आत्मघाती हमले में ११ बच्चों की मौत हुई और ५ रोमानियाई सैनिक घायल हुए।
जम्मू-कश्मीर राजनीति: पीडीपी-भाजपा सरकार में मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया गया, निर्मल सिंह की जगह कविंदर गुप्ता उपमुख्यमंत्री बने।
वैश्विक समाचार: टी-मोबाइल और स्प्रिंट ने २६.५ अरब डॉलर के विलय पर सहमति जताई।
२०२२ – जनरल मनोज पांडे ने २९वें थलसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।
२०२३ – पंजाब के लुधियाना के गियासपुरा क्षेत्र में गैस रिसाव से तीन बच्चों सहित ११ लोगों की मौत हो गई।
२०२५ – ट्रंप द्वारा आयातित वाहनों पर शुल्क वापस लेने के बाद व्हाइट हाउस ने अमेजन की शुल्क लागत योजना की आलोचना की।
इजरायल ने गाजा के तथाकथित “सुरक्षित क्षेत्र” पर फिर बमबारी की, जिसमें ३९ फिलिस्तीनी मारे गए।
पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दी गई, प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं।
भारत-पाक तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुतरेस ने दोनों देशों के नेताओं से बातचीत की।
जन्म~
१८७० – दादा साहेब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक।
१८९६ – आनंदमयी मां का जन्म।
१९०९ – आर. शंकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
१९२७ – फातिमा बीबी – भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश।
१९४९ – एंटोनियो गुतरेस – संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव।
१९६६ – बिसेट्टी वेंकट सत्यवती – आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञ।
१९६७ – मीनाक्षी लेखी – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ।
मृत्यु~
१०३० – भारत में अनेक मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का निधन।
१८३७ – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनापति।
२०११ – दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
२०२० – ऋषि कपूर – भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता।
२०२० – चुनी गोस्वामी – प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी।
२०२१ – रोहित सरदाना – भारतीय समाचार प्रस्तोता।









