पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में ऐतिहासिक ९१.७६ प्रतिशत मतदान

indian-voter-hand-voting-sign-ink-pointing-vote-india-behind-election-commission-background-212400374

काेलकाता: ​पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के दूसरे चरण के तहत १४२ सीटों पर बुधवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें मतदाताओं की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस चरण में कुल ९१.७६ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जो राज्य की राजनीतिक सक्रियता को दर्शाता है। इस विशाल चुनावी प्रक्रिया में कुल ३.२१ करोड़ पंजीकृत मतदाताओं के लिए ४१,००१ मतदान केंद्र बनाए गए थे जहाँ सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वेबकास्टिंग की पूरी व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान भवानीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के एक ही केंद्र पर पहुंचने से राजनीतिक माहौल गरमाया रहा लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
​चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन पर पक्षपात के आरोप लगाए जबकि चुनाव आयोग ने इन दावों के बीच शांतिपूर्ण मतदान की पुष्टि की है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है और अब प्रशासन का मुख्य ध्यान चुनाव के बाद होने वाली संभावित हिंसा को रोकने पर है। इसी उद्देश्य से चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां और बटालियनें राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहेंगी ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

About Author

Advertisement