नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली आईपीएल में ९००० रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली ने अपनी पारी का ११वां रन बनाने के साथ ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि कोहली ने छक्का जड़कर ९००० रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की २६७वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है।
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में कोहली अब अन्य बल्लेबाजों से मीलों आगे निकल गए हैं। उनके नाम अब ९०१२ रन दर्ज हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा (७१८३ रन) और तीसरे पर शिखर धवन (६७६९ रन) हैं। कोहली के नाम आईपीएल में अब तक ८ शतक और ६६ अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा, वह किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन (सीएसके के खिलाफ ११७४ और दिल्ली के खिलाफ ११७२) बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।










