व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग

untitled-design-2026-04-26t071301-1777167807

​वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिस समय यह घटना हुई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यक्रम में मौजूद थे। वॉशिंगटन हिल्टन होटल के बाहर सुरक्षा जांच क्षेत्र में हुई इस फायरिंग के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, गोलीबारी शुरू होते ही लोग मेजों के नीचे छिपने लगे और होटल में अफरा-तफरी मच गई।
​यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ३१ वर्षीय आरोपी कोल टॉमस एलन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कई शक्तिशाली हथियार बरामद हुए हैं।

इस मुठभेड़ के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी है, हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई और वे खतरे से बाहर हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी की तारीफ की और बताया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि हमलावर इतने कड़े सुरक्षा घेरे को भेदकर हथियारों के साथ होटल तक कैसे पहुंचा।

About Author

Advertisement