जुबिन गर्ग हत्या मामले में आरोप गठन पर सुनवाई जारी

Zubeen-Garg-hospitalized-after-chest-pain-at-film-premiere

गुवाहाटी: प्रसिद्ध कलाकार जुबिन गर्ग हत्या मामले में आरोप गठन से संबंधित विषय पर शुक्रवार को न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसे मामले का एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।
इससे पहले गत गुरुवार को आरोपी श्यामकानु महंता की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। न्यायालय ने इस विषय पर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है तथा आगामी ३० अप्रैल को निर्णय सुनाने की तिथि निर्धारित की है।
इसी बीच, आज दूसरे आरोपी सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका पर भी न्यायालय में सुनवाई होगी, जिससे मामले की न्यायिक प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है।

About Author

Advertisement