अमेरिका में वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गायब होने से हड़कंप, जांच में जुटी एफबीआई

Who-has-the-legal-right-to-a-body-after-death

​वाशिंगटन डीसी: अमेरिका में न्यूक्लियर और एयरोस्पेस रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही मौत और उनके लापता होने के मामलों ने सनसनी फैला दी है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने हाल के वर्षों में सामने आए ऐसे कम से कम १० मामलों की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। जांच के केंद्र में एमआईटी के एक प्रोफेसर की उनके घर के बाहर हुई हत्या, एक रिटायर्ड एयर फोर्स जनरल का अचानक लापता होना और एक एयरोस्पेस इंजीनियर के ट्रेकिंग के दौरान गायब होने जैसे बेहद संवेदनशील मामले शामिल हैं।
​एफबीआई ने आशंका जताई है कि इन सभी घटनाओं के पीछे कोई गहरी साजिश या आपसी संबंध हो सकता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी संसद की हाउस ओवर्सैट कमेटी ने भी अलग से जांच का आदेश दिया है, क्योंकि ये घटनाएं देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। व्हाइट हाउस इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इसे “बेहद गंभीर मामला” करार दिया है। हालांकि नासा ने फिलहाल किसी प्रत्यक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे से इनकार किया है, लेकिन २०२३ में नासा के जेट प्रोपल्शन लैब से जुड़े माइकल डेभिड हिक्स की मौत के बाद से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे वैज्ञानिक जगत में चिंता और रहस्य गहरा गया है।

About Author

Advertisement