असम: चिरांग जिले के रनिखाता वन रेंज कार्यालय में आगजनी

Screenshot_20260417_223409_Chrome

चिरांग: असम के चिरांग जिले के रनिखाता वन रेंज कार्यालय में शुक्रवार को स्थानीय निवासियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित भीड़ ने वन विभाग के कई वाहनों और कार्यालय परिसर में आगजनी कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गई।
अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग और पुलिस ने गुरुवार को वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में २५ आदिवासियों को हिरासत में लिया था। सभी को रनिखाता वन रेंज कार्यालय में रखा गया था।
इस कार्रवाई के विरोध में आज सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे और कार्यालय का घेराव कर लिया। इसके बाद स्थिति तेजी से नियंत्रण से बाहर हो गई। आक्रोशित भीड़ ने वन विभाग के वाहनों और कार्यालय में आग लगा दी, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुँची पुलिस टीम को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

About Author

Advertisement