रजत पदक से बढ़ा आयुष शेट्टी का आत्मविश्वास, फाइनल हार के बावजूद दिखाया दम

IMG-20260414-WA0103

नई दिल्ली: बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद आयुष शेट्टी ने गर्व और उम्मीद जताई है। उन्होंने इसे एक असाधारण टूर्नामेंट बताते हुए कहा कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। साथ ही उन्होंने फाइनल में हार को लेकर निराशा भी जताई और शानदार प्रदर्शन के लिए शी यू की को श्रेय दिया।
आयुष ने एक साक्षात्कार में कहा, “मेरे लिए यह एक असाधारण टूर्नामेंट था। मैं पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मेरे सभी मैच कठिन थे, इसलिए फाइनल तक पहुंचना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। हालांकि फाइनल को लेकर थोड़ी निराशा है। मैं जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना चाहता था, लेकिन इसका श्रेय शी यू की को जाता है। उन्होंने फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाया। मैं रजत पदक पाकर आभारी हूं।”
गौरतलब है कि विश्व रैंकिंग में २५वें स्थान पर मौजूद २० वर्षीय आयुष ने फाइनल तक पहुंचने के दौरान कई उलटफेर किए। इस रजत पदक के साथ वह २०१८ में एच एस प्रणय के बाद बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए हैं।
आयुष ने आगे कहा, “इस टूर्नामेंट ने मुझे विश्वास दिलाया है कि मैं भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकता हूं। अगला टूर्नामेंट थॉमस कप होगा, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। हम ट्रॉफी को देश लाने की पूरी कोशिश करेंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मुझे आगे और मेहनत करनी होगी।

About Author

Advertisement