रायपुर: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद भारत मजबूती के साथ उभरा है और हर चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया है।
भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में देशों को अपनी राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करना होगा। साथ ही, कोविड महामारी, युद्ध और जलवायु परिवर्तन को इस दशक की बड़ी चुनौतियां बताया।
जयशंकर ने कहा कि आज का विश्व अधिक अस्थिर और अनिश्चित होता जा रहा है, ऐसे में सुरक्षा और संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती है।









