आईपीएल २०२६: अजिंक्य रहाणे के विवादित बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी प्रतिक्रिया

IMG-20260330-WA0077

मुंबई: आईपीएल २०२६ में मुम्बई इंडियन्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। म्याच में कैमरन ग्रीन को सिर्फ १ ओवर भी गेंदबाजी न करने का कारण पूछा गया, तो रहाणे ने इसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि इसका जवाब वे ही दे सकते हैं।
इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया कि ग्रीन की पीठ के निचले हिस्से में चोट है, जिसे मैनेज किया जा रहा है। इसी वजह से उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रखा गया। ग्रीन धीरे-धीरे भारत में अपने कार्यभार को बढ़ा रहे हैं और १०–१२ दिन में गेंदबाजी के लिए तैयार होने की उम्मीद है। केकेआर को इसके बारे में पहले ही सूचित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि ग्रीन को पिछले साल की नीलामी में रिकॉर्ड २५.२० करोड़ रुपये में खरीदा गया था। गेंदबाजी से दूर रहने के कारण टीम की पेस बलिंग ताकत कमजोर हो गई है। पहले ही हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हैं, मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं, और मुस्ताफिजुर रहमान को टीम ने रिलीज़ किया था।
अभी ग्रीन केवल विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।

About Author

Advertisement