काठमांडू: नेपाल निर्वाचन आयोग ने बुधवार को जानकारी दी कि वह शुक्रवार दोपहर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को प्रतिनिधि सभा चुनाव के अंतिम परिणाम सौंपेगा।
प्रतिनिधि सभा के चुनाव ५ मार्च २०२६ को हुए थे, जिसमें २७५ सदस्यीय निचले सदन के लिए मतदान हुआ। इनमें १६५ सदस्य प्रत्यक्ष मतदान से और ११० सदस्य आनुपातिक प्रणाली से चुने जाते हैं।
परिणाम के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को १८२ सीटें मिली हैं। नेपाली कांग्रेस को ३८ सीटें, सीपीएन-यूएमएल को २५, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को १७, श्रम संस्कृति पार्टी को ७ और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को ५ सीटें प्राप्त हुई हैं।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने साधारण बहुमत के लिए आवश्यक 138 सीटों से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं, जिससे वह स्पष्ट बहुमत में आ गई है।
निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम परिणाम राष्ट्रपति को सौंपे जाने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
संविधान के अनुसार राष्ट्रपति नई सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। बहुमत प्राप्त राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की ओर से बालेन शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में आगे किए जाने की चर्चा है। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्हें पार्टी का प्रधानमंत्री चेहरा बताया गया था।








