जेनजी आंदोलन की जांच रिपोर्ट: पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली पर आपराधिक मुकदमा चलाने की सिफारिश

IMG-20260308-WA0044

नेत्र बिक्रम बिमली:

बिरतामोड: जेनजी आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम की जांच करने वाली आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और जिला सुरक्षा समिति के अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।
पूर्व न्यायाधीश गौरीबहादुर कार्की की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग ने करीब पाँच महीने की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। आयोग के सदस्य विज्ञानराज शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार जेनजी आंदोलन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग और हिंसा में उच्च स्तर के सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही गई है। आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और काठमांडू जिला सुरक्षा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की सिफारिश की है।
आयोग ने आंदोलन के दौरान हुई आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का सुझाव दिया है।

About Author

Advertisement