कोलकाता: हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर कोलकाता के पी-३६ सीआईटी रोड स्थित “कासा इंडिया” विपणि में पहुंचे। वे उद्यमी विकास दुकाणिया के अभिनव प्रयास की सराहना करने के लिए वहां उपस्थित हुए।
विकास दुकाणिया ने देश की संस्कृति और कुटीर उद्योग को आधार बनाकर साधारण कुशन को एक नया रूप दिया है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। उनके इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक पहल को देखने और प्रोत्साहित करने के लिए ही वे दूर मुंबई से यहां आए हैं।
विकास दुकाणिया ने संवाददाताओं को बताया कि उनके बनाए ये कुशन अब भारत के विभिन्न हिस्सों में उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं, दुबई के साथ वैदेशिक व्यापार को लेकर भी बातचीत चल रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य में उनकी पत्नी वंदना दुकाणिया, बेटी तृषा और पुत्र यश दुकाणिया ने उनका पूरा सहयोग किया है।








