सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन गौतम देव ने माटीगाड़ा हरसुंदर उच्चतर विद्यालय की सीमा दीवार, आसपास की नाली तथा मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य में उत्पन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस उद्देश्य से गौतम देव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, माटीगाड़ा के भूमि राजस्व अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया।








