भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी: विदेश मंत्री

S-Jaishankar-

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को गति मिलेगी और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी।
जयशंकर अमेरिका के नेतृत्व में महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर हो रही मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार को लेकर की गई घोषणाएँ अत्यंत सकारात्मक हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद घोषणा की कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। इसके तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर लगने वाला जवाबी शुल्क २५ प्रतिशत से घटाकर १८ प्रतिशत कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को बड़ा लाभ मिलेगा और भारत की १.४ अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।

About Author

Advertisement