सांसद बिष्ट द्वारा केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी को पत्राचार

IMG-20250904-WA0114

सिलगुड़ी: दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजू बिष्ट ने आज केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सिलिगुड़ी के बालासन–सेवोक एलिवेटेड हाईवे कॉरिडोर के अंतर्गत निर्माणाधीन उड़ानपुलों के नीचे मौजूद खाली स्थान का उपयोग पार्किंग के लिए करने हेतु आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।
भारत के तीव्र गति से विकसित हो रहे शहरी केंद्रों में सिलिगुड़ी भी एक प्रमुख शहर है। लेकिन तेज़ी से हुए विस्तार के कारण यहाँ पार्किंग के लिए जगह का गंभीर अभाव उत्पन्न हो गया है। वर्तमान में केन्द्रीय सरकार द्वारा वित्तपोषित बड़ी उड़ानपुल परियोजना सिलिगुड़ी स्थित बालासन–सेवोक एलिवेटेड हाईवे कॉरिडोर अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है, ऐसा बिष्ट ने सोशल मीडिया में कहा।
उनके अनुसार, गुवाहाटी में उड़ानपुलों के नीचे के क्षेत्रों को व्यवस्थित पार्किंग स्थलों में विकसित किया गया है। यदि सिलिगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का उपाय अपनाया जाए, तो न केवल पार्किंग संकट में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय नगर निकायों के लिए अतिरिक्त राजस्व का स्रोत भी विकसित होगा।
उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि वर्तमान में अनुपयोगी पड़े इन खाली स्थानों के योजनाबद्ध उपयोग से सिलिगुड़ी की बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है।
अंत में, सांसद बिष्ट ने आशा व्यक्त की कि बर्दवान रोड उड़ानपुल के नीचे स्थित खाली स्थान के उचित उपयोग के लिए सिलिगुड़ी नगर निगम तथा महापौर आवश्यक पहल करेंगे।

About Author

Advertisement