नई दिल्ली: कर्तव्य पथ पर इस बार होने वाली ७७वीं गणतंत्र दिवस परेड जनभागीदारी और नए भारत की उपलब्धियों का जीवंत मंच बनेगी। परेड में देशभर से चयनित करीब १०,००० विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों की विविधता
अतिथियों में गगनयान और चंद्रयान अभियानों से जुड़े वैज्ञानिक, समुद्री अनुसंधानकर्ता, प्रगतिशील किसान, स्टार्टअप उद्यमी, खेल और सामाजिक क्षेत्र के योगदानकर्ता शामिल होंगे।
सभी वर्गों की भागीदारी
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियन, प्राकृतिक खेती के प्रणेता, ट्रांसजेंडर और भिक्षुक, ग्रामीण पशुपालन सेवक, हरित हाइड्रोजन मिशन के प्रतिनिधि, महिला उत्पादक समूह, स्वयं सहायता समूह और बीआरओ मजदूर भी अतिथि होंगे।
युवा, विज्ञान और नवाचार
यूथ एक्सचेंज प्रतिभागी, खगोल ओलंपियाड पदक विजेता और बौद्धिक संपदा (आईपी) धारक परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इन्हें राष्ट्रीय स्मारकों का भ्रमण और केंद्रीय मंत्रियों से संवाद का अवसर मिलेगा।









