नयाँ दिल्ली: ५ मार्च का इतिहास: देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख महत्वपूर्ण है। ट्रंप ने आज के दिन ही ओबामा पर वायर टैपिंग का आरोप लगाया था। गांधी जी और लॉर्ड इरविन के बीच समझौता हुआ था, जिसके बाद सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त हुआ था।
आइए जानते हैं इतिहास में और क्या-क्या हुआ था।
जेलेंस्की के साथ तनाव को लेकर चर्चा में यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आज की तारीख का बहुत गहरा जुड़ाव है। आज का ही दिन था जब ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा पर अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान वायरटैपिंग करने का आरोप लगाया था।
२०१७ में ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई पोस्ट लिखे थे। इन्हीं पोस्टों में ट्रंप ने कहा था कि उनकी वायर टैपिंग की गई है। इस मामले में जांच की मांग भी की गई थी, हालांकि बाद में यह आरोप झूठा निकला था. इसके अलावा १९३१ में आज के दिन ही गांधी इरविन समझौता हुआ था, इसके बाद महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन को समाप्त कर दिया था। भारत की नौसेना ने अपनी ताकतवर मिसाइल ब्रह्मोस का भी आज के दिन ही परीक्षण किया था।
५ मार्च को घटीं ऐतिहासिक घटनाएं~
१०४६: नासिर खुसरो ने अपने मध्यपूर्व के सफर की शुरुआत की थी. इस छह साल की यात्रा के बाद उन्होंने ‘सफरनामा’ लिखा, जिसे फारसी भाषा की उत्कृष्ट कृतियों में गिना जाता है।
१६९९: महाराजा जय सिंह द्वितीय ने अम्बर के राजा के रूप में गद्दी संभाली थी।
१७८३: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की स्थापना हुई.
१९३१: गांधी-इरविन समझौते के बाद महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन को समाप्त किया.
१९५३: सोवियत संघ के प्रमुख नेता जोसेफ स्टालिन के निधन की खबरें फैलीं. उन्होंने १९२८ में सत्ता संभाली थी. उनकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि एक दिन बाद हुई।
१९५८: अमेरिका द्वारा लॉन्च किया गया सैन्य उपग्रह “२ एक्सप्लोरर” पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते ही नष्ट हो गया।
१९६३: नेशनल पुरस्कार विजेता एक्टर सौरभ शुक्ला का जन्म.
१९६६: जापान के माउंट फूजी में ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन का बोइंग ७०७ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे १२४ लोगों की मौत हो गई।
१९७०: परमाणु अप्रसार संधि को औपचारिक रूप से लागू किया गया। यह संधि २४ नवंबर १९६९ को हस्ताक्षरित हुई थी और इसे ४५ देशों ने मंजूरी दी थी।
१९८७: इक्वाडोर में लगातार कई भूकंप आए, जिससे भारी तबाही हुई। लगभग २००० लोगों के मारे जाने और ७५,००० से अधिक के घायल होने की आशंका जताई गई।
१९९०: ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री और भरतनाट्यम की कलाकार पल्लवी शारदा।
१९९३: कनाडा के धावक बेन जॉनसन को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण एथलेटिक्स में भाग लेने से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया।
१९९८: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए बम धमाके में ३२ लोगों की मौत हुई और ३०० से अधिक घायल हुए. इसमें लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटिटिई) के शामिल होने की संभावना जताई गई।
१९९८: पहलवान संगीता फोगाट, जिन पर दंगल फिल्म बनी थी।
२०१०: इसरो ने तीन टन भार उठाने में सक्षम साउंडिंग रॉकेट का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण किया।
२०२२: भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
२०२३: चीन ने लगातार आठवें वर्ष अपना रक्षा बजट बढ़ाया।










