४ अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज का दिन, महत्वपूर्ण घटनाएँ और व्यक्तित्व

cubes-th-april-red-fourth-white-table-world-rat-day-web-developer-day-independence-day-senegal-three-89610802

नई दिल्ली: ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार ४ अप्रैल वर्ष का ९४वाँ (लीप वर्ष में ९५वाँ) दिन होता है। वर्ष में अब २७१ दिन शेष हैं।
आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ~
१९०५: कांगड़ा घाटी में भीषण भूकंप आया, जिसमें लगभग २०,००० लोगों की मृत्यु हुई।
१९४९: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना हुई, जो शीत युद्ध के शुरुआती दौर का महत्वपूर्ण परिणाम माना जाता है।
१९७९: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फाँसी दी गई।
१९९४: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने उग्येन थिनले दोरजी को नए कर्मापा के रूप में घोषित किया।
१९९७: विश्व बैंक ने क्रयशक्ति के आधार पर भारत को विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था घोषित किया।
२००१: चीन ने अमेरिका का विमान और उसके चालक दल को लौटाने से इनकार किया; फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एराप एस्त्राडा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया।
२००४: भारत-नेपाल सीमा पर माओवादियों ने १८ भारतीय तेल टैंकरों में आग लगा दी।
२००६: इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नए आरोप लगाए गए।
२००८: पाकिस्तान में नई सरकार ने सेना के खुफिया प्रमुख को पद से हटाया; दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की।
२०१०: ओडिशा के कोरापुट जिले में माओवादियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में १० सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु हुई।
४ अप्रैल को जन्मे प्रमुख व्यक्ति~
१८८९: माखनलाल चतुर्वेदी – हिंदी के प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार
१९०५: नृपेन चक्रवर्ती – मार्क्सवादी नेता
१९०८: बेगम ऐज़ाज़ रसूल – भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य
१९३३: बापू नादकर्णी – पूर्व भारतीय क्रिकेटर
१९४९: परवीन बॉबी – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री
१९६९: पल्लवी जोशी – अभिनेत्री
१९७२: लीसा रे – अभिनेत्री एवं मॉडल
१९७६: सिमरन – अभिनेत्री
४ अप्रैल को निधन~
१९२४: गंगाधर मेहर – उड़िया कवि
१९८७: अज्ञेय (सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन) – प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार
१९९५: हंसा मेहता – समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी
२०१९: वेदवती वैदिक – उपनिषदों की व्याख्याकार
२०२१: शशिकला – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिका

About Author

Advertisement