४५१ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

rights-of-an-arrested-person-in-india

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी महानगर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और भक्ति नगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के पास से ४५१ ग्राम ब्राउन शुगर, १९ हजार रुपये नकद तथा सिक्किम नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जयहेदुल्ला मोमिन, इफ्तारुल और राम कुमार मंडल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयहेदुल्ला मोमिन और इफ्तारुल गुरुवार रात इंदिरा गांधी मैदान के पास सिक्किम नंबर की मोटरसाइकिल पर ब्राउन शुगर की खेप लेकर पहुंचे थे। वहां वे इसे राम कुमार मंडल को सौंपने की योजना बना रहे थे। हालांकि, उससे पहले ही एसओजी और भक्ति नगर थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान उनके बैग से ४५१ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

About Author

Advertisement