३ फरवरी का ऐतिहासिक महत्वपूर्ण घटनाएं

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75?

नयाँ दिल्ली: देश-दुनिया के इतिहास में ३ फरवरी का इतिहास हादसे के लिए अधिक याद किया जाता है। आज ही के दिन १९५४ में कुंभ मेले में भगदड़ में ५०० लोगों की मौत हो गई थी। लोगों को संगम तक खींच लाने वाले आस्था के इस पवित्र पर्व पर हुई यह अनहोनी हजारों आंखों में सदा के लिए आंसू छोड़ गई। इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए। इसी तरह वर्ष २००६ में वह तीन फरवरी का ही दिन था जब मिस्र में एक यात्री नौका के लाल सागर में डूब जाने के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई।
इसके अलावा साल २००६ में मिस्र में नौका हादसे में १००० से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
देश-दुनिया के इतिहास में तीन फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
१९२५: बम्बई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
१९५४: इलाहाबाद में जारी प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से ५०० लोगों की मौत।
१९५९: अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें २२ वर्ष का मशहूर गायक बडी हॉली भी शामिल था।
१९६९: कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता सीएन अन्नादुरई का निधन।
१९७१: चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो १४ चंद्रमा की सतह पर उतरा।
१९८६: पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन दुखियों की सेवा के लिए उनके द्वारा बनाए गए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया।
१९८८: परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
२००६: मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में १००० से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
२०१८: भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर १९ क्रिकेट विश्व कप में रिकार्ड चौथी बार खिताबी जीत दर्ज की।

About Author

Advertisement