२५ जनवरी के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

january-25-vector-flat-daily-260nw-393449800

नयाँ दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में २५ जनवरी को महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुआ। जीस प्रकार: १५५४ – ब्राज़ील के साओ पाउलो शहर की स्थापना हुई। १७५५– रूस में मास्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।१८८१ – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल और थॉमस अल्वा एडीसन ने ओरिएंटल टेलीफ़ोन कंपनी बनाई।
कुछ और महत्वपूर्ण घटनाएं:-
१९१८ -भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का निधन।
१९२४ – फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहला शीतकालीन ओलंपिक शुरू हुए।
१९४५ – बल्गे की लड़ाई समाप्त हो गई, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर जर्मनी का आखिरी सबसे बड़ा आक्रमण था।
१९४७ – थॉमस टी. गोल्डस्मिथ जूनियर और एस्टल रे मान ने पहला इलेक्ट्रॉनिक गेम, “कैथोड रे ट्यूब मनोरंजन डिवाइस”, का पेटेंट कराया।
१९७१ – इदी अमीन ने युगांडा में सत्ता हथिया ली और उसका शासन मानवाधिकारों के हनन और भ्रष्टाचार से भरा रहा।
१९७१ – हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
१९७७ – दुनिया का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र ओडिलो, फ्रांस में खुला।
१९८० – मदर टेरेसा को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
१९८१ – अमेरिकी गायिका-गीतकार, पियानोवादक एवम अभिनेत्री एलिसिया कीज का जन्म हुआ।
१९८३ – आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
१९८८ – रामसेवक शंकर ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
१९९९ – कोलंबिया के आर्मेनिया शहर में रिक्टर पैमाने पर ६.० तीव्रता से आए भूकंप में १,१७१ लोग मारे गए।
२००५ – महाराष्ट्र के सातारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से ३०० से अधिक लोगों की मौत हुई।
२००८ – उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी दी।
२०११ – भारत में राष्ट्रिय मतदाता दिवस आरम्भ हुआ।
२०१९ – हिन्दी की आख्यायिका (फिक्शन) लेखिका कृष्णा सोबती का निधन।
२०२१ – कनाडा हाउस ऑफ कॉमन्स ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से प्राउड बॉयज को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया।

About Author

Advertisement