नयाँ दिल्ली: आज २२ जनवरी के हि दिन उन्मादियों की भीड़ ने ग्राहम स्टेन्स, उनके दो बेटों को जिंदा जलाया। साल के पहले महीने का २२वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। साथ ही जानें आज के दिन से जुड़ी कई अन्य मुख्य घटनाओं का विवरण:
ओडिशा के क्योंझर में २२ जनवरी १९९९ को उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जला दिया था। इस घटना की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी. मनोहरपुर गांव में भीड़ ने स्टेन्स और उनके दो बेटों को उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर जला डाला. स्टेन्स वहां करीब ३० वर्ष से कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रहे थे, लेकिन उनपर उस इलाके में धर्मांतरण कराने का आरोप भी लगा था।
देश दुनिया के इतिहास में २२ जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
१६६६: दुनिया को ताजमहल के रूप में मोहब्बत का अजीम तोहफा देने वाले मुगल बादशाह शाहजहां का निधन।
१९०१: महारानी विक्टोरिया का निधन. महारानी विक्टोरिया ने १८३७ में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी के रूप में सिंहासन संभाला और अपनी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।
१९७३: नाइजीरिया में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब २०० लोगों की मौत।
१९७३: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्यता दे दी. इसे अपराध की श्रेणी से निकालते हुए अदालत ने इसे महिला की निजता का संवैधानिक अधिकार बताया।
१९८०: सोवियत संघ ने सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक आन्द्रेई सखारोव को नजरबंद किया. नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमेरिकी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में अफ़गानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी।
१९९६: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से तकरीबन ३,५०,००० प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
१९९९: ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को उन्मादियों की भीड़ ने जिंदा जलाकर मार डाला।
२००१: पाकिस्तान ने देश में तालिबान के सभी कार्यालयों को बंद किया और आतंक के सरगना ओसामा बिन लादेन की संपतियों पर रोक लगा दी।
२००९: फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर को ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।
२००९: सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी पर आधारित तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी।
२०२०: उत्तरी बुर्किना फासो के गांवों में आतंकवादी हमले में 36 लोगों की मौत।
२०२२: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मिनी वैन में विस्फोट में सात लोगों की मौत।
२९२३: सीरिया के अलेप्पो शहर में इमारत गिरने से १६ लोगों की मौत।
२०२४: चीन के युन्नान प्रांत में भूस्खलन ३१ लोगों की मौत।










