२० फरवरी: आज ही के दिन भारत को आजाद करने की हुई थी घोषणा

worlddayofsocialjustice-1676826721

नयी दिल्ली: देश-दुनिया के इतिहास में २० फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन देश में पहली बार कम्प्यूटर से पैसेंजर रिजर्वेशन की शुरुआत हुई थी। आज ही के दिन ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम क्लीमेंट एटली ने भारत को ३० जून, १९४८ तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में यह तारीख बदलकर १५ अगस्त हो गई थी।
कंप्यूटर को मानव इतिहास के चंद सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में शुमार किया जाता है। इसके होने से आंकड़ों का संकलन और संचालन बड़ी सहजता से हो जाता है। भारतीय रेलवे ने २० फरवरी १९८६ को कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की थी। बीस फरवरी की तारीख भारत के इतिहास में एक और कारण से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल वह २० फरवरी १९४७ का दिन था, जब ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को ३० जून, १९४८ तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बदलते घटनाक्रम के बीच भारत को १५ अगस्त, १९४७ को स्वतंत्र कर दिया गया।
देश-दुनिया के इतिहास में २० फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
१८३५: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
१८४६: अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।
१८४७: रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
१८४८: अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।
१९३५: कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।
१९४७: ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन ३० जून, १९४८ से पहले भारत को मुक्त कर देगा।
१९५०: देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।
१९८७: मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: २३वां और २४वां राज्य घोषित किया गया।
२००९: संयुक्त राष्ट्र ने २० फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
१९९९: भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने बस द्वारा पाकिस्तान गये।
२०१३: सबसे छोटे बाह्यग्रह ‘केप्लर-३७ बी’ की खोज की गई।
२०१९: प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।

About Author

Advertisement