१४ मार्च का इतिहास

3D Rendering

नई दिल्ली: १४ मार्च इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जिस दिन महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म और स्टीफन हॉकिंग का निधन हुआ। आइंस्टीन ने सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा संबंध (E=mc²) प्रतिपादित किया, जबकि हॉकिंग ने ब्रह्मांड विज्ञान में अतुलनीय योगदान दिया। अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म १८७९ में हुआ था, जबकि स्टीफन हॉकिंग का निधन २०१८ में हुआ। हॉकिंग ने अंतरिक्ष भौतिकी को नया आयाम दिया।
स्टीफन हॉकिंग व्हीलचेयर पर रहने के बावजूद ब्रह्मांड विज्ञान का अध्ययन करते रहे। उन्हें आइंस्टीन के बाद सबसे महान भौतिकविदों में गिना जाता है। वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक भौतिकी और गणित के प्रोफेसर थे, और अपनी शारीरिक समस्याओं के बावजूद लगातार ब्रह्मांड विज्ञान में महत्वपूर्ण शोध करते रहे।
इसके अलावा आज के दिन ही १६८९ में स्कॉटलैंड में मैरी स्टुअर्ट और विलियम III को राजा और रानी के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही आज के दिन प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का भी निधन हुआ था।
इतिहास में १४ मार्च की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ:
१६८९: स्कॉटलैंड में विलियम III और मैरी स्टुअर्ट को राजा और रानी के पद से बर्खास्त किया गया।
१८७९: अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म, जिन्होंने सापेक्षता का सिद्धांत प्रतिपादित किया।
१८८३: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।
१९१३: मलयाली साहित्यकार शंकरन कुट्टी पोट्टेक्काट्ट का जन्म।
१९३१: भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलमआरा’ का प्रदर्शन।
१९३९: स्लोवाकिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
१९६३: स्वतंत्रता सेनानी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास का निधन।
१९६५: मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान का जन्म।
१९९८: सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।
२०१३: शी चिनफिंग चीन के सर्वोच्च नेता बने।
२०१६: रूस ने सीरिया से अपनी सेना हटाने की घोषणा की।
२०१८: प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन।

About Author

Advertisement