नई दिल्ली: देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए सैकड़ों युवाओं ने जान की बाजी लगा दी थी। ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी थे पंजाब में जन्मे भारत माता के अमर सपूत उधम सिंह, जिन पर अमृतसर के जलियांवाला बाग नरसंहार का गहरा असर पड़ा और उन्होंने हर कीमत पर इसका बदला लेने का प्रण लिया। वह इस घटना का बदला लेने के लिए लंदन तक गए और वहां जाकर उन्होंने पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’ डायर की हत्या कर दी।आजादी के इस दीवाने ने निहत्थे हिंदुस्तानियों की मौत का फरमान जारी करने वाले ओ’डायर पर १३ मार्च, १९४० को ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी जान ले ली और बहादुरी की एक मिसाल कायम की।
देश-दुनिया के इतिहास में १३ मार्च की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
१३ मार्च का एतिहासिक घटनाएं~
१७८१: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया।
१८७८: भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम (वर्नाकुलर प्रेस एक्ट) पारित किया गया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।
१८८१: रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।
१८९२: बॉम्बे-तांसा वाटर वर्क्स को खोला गया।
१९४०: पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’ डायर को लंदन में उधम सिंह ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसे १९१९ के जलियांवाला बाग के नरसंहार के प्रतिशोध के तौर पर देखा गया।
१९५६: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के २६ साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।
१९६३: विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।
१९९२: तुर्की में आये भूकंप से करीब ५०० लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
२००४: भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन।
२०१३: कैथलिक चर्च के २६६ वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।
२०१६: तुर्की के अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट में ३७ लोगों की मौत।
२०१८: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान शहीद।
२०२४: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने संसद में विश्वास मत हासिल किया।









