नयी दिल्ली: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार १२ मार्च वर्ष का ७१ वाँ (लीप वर्ष में यह ७२ वाँ) दिन है। साल में अभी और २९४ दिन शेष हैं। १२ मार्च का इतिहास भारत में मुख्य रूप से महात्मा गांधी द्वारा १९३० में शुरू की गई ऐतिहासिक दांडी यात्रा (नमक सत्याग्रह) के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, १९९३ में मुंबई में हुए विनाशकारी सिलसिलेवार बम विस्फोट भी इसी दिन हुए थे। १९५४ में साहित्य अकादमी की स्थापना भी १२ मार्च को ही हुई थी।
१२ मार्च की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ:~
१६०९: अटलांटिक महासागर में स्थित बरमूडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
१८७२: ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के हत्यारे, शेर अली को फांसी दी गई।
१९३०: महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की।
१९५४: भारत सरकार द्वारा साहित्य अकादमी की स्थापना की गई।
१९६७: इंदिरा गांधी दूसरी बार भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
१९९२: मॉरिशस गणतंत्र बना।
१९९३: मुंबई में १३ जगहों पर बम धमाकों में २५७ लोगों की मौत, सैकड़ों घायल।
१९९८: प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
२००३: सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
२००४: दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
२००६: ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
२००७: जमैका में ९वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
२००८: पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-११७ को अपने बेड़े से हटाया। विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में ११७ वर्ष की आयु में निधन।
२००९ – वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
२०१८: नेपाल में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, ५१ लोगों की मौत।
१२ मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति:
१९१३ – यशवंतराव चव्हाण, भारतीय राजनीतिज्ञ।
१९२७ – रॉल अलफोन्सिन – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
१९८४ – श्रेया घोषाल, भारतीय गायका।
१९६२ – एस. दामोदरन (समाजिक कार्यकर्ता) – तमिलनाडु के प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता हैं।
१९५० -हरमोहिन्दर सिंह बेदी – हिंदी लेखक, एक शिक्षाविद और भारतीय राज्य पंजाब के अकादमिक प्रशासक हैं।
१९११ – दयानंद बांदोदकर – भारतीय राज्य गोवा के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
१९१३: यशवंतराव चव्हाण (महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री)।
१९८४: श्रेया घोषाल (भारतीय पार्श्व गायिका)।
१२ मार्च को हुए प्रसिद्ध निधन:
२०१२ – बी. जे. दीवान – आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे।
२०१० – पी. सी. वैद्य – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे।
६०४ – पोप ग्रेगरी प्रथम – ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त था।
१९६० – क्षितिजमोहन सेन – मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।
१९२५: सन यात-सेन (चीन गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति)।
१९६०: क्षितिमोहन सेन (भारतीय मनीषी और संस्कृत विद्वान)।
१९९९: यहूदी मैनुहिन (प्रसिद्ध वायलिन वादक)।
२००८: वारवा सेमेनिकोवा (दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला)।
१२ मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस
तिब्बती महिला विकास दिवस
डांडी कूच दिवस (१९३०)।










