होर्मुज स्ट्रेट से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल तक: अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, कोई समझौता नहीं

Image-for-Lumpy-Iran-Article

नई दिल्ली: इस्लामाबाद में करीब २१ घंटे चली लंबी बातचीत के बाद भी अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल बिना किसी नतीजे के वापस लौट गया।
ईरान ने अमेरिका द्वारा रखी गई शर्तों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया है। ईरानी दूतावास के अनुसार वाशिंगटन ऐसे प्रस्ताव दे रहा था जिन्हें ईरान ने “अस्वीकार्य” बताया।
वार्ता में होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा भी प्रमुख रहा, जिसे काफी जटिल बताया गया है। ईरान का कहना है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कूटनीति जारी रखेगा और किसी भी दबाव में समझौता नहीं करेगा।
दोनों पक्षों ने बातचीत के विफल होने की पुष्टि की है, और फिलहाल अगले दौर की वार्ता के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

About Author

Advertisement