हैदरावाद:
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली इलाक़े में शनिवार को चार मंज़िला फ़र्नीचर की दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है.
तेलंगाना फ़ायर डिज़ास्टर रेस्पॉन्स डिपार्टमेंट के डीजी विक्रम सिंह मान ने बताया कि दुकान में फंसे पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं.
उन्होंने बताया कि पहला शव रविवार की सुबह करीब ९:१५ बजे निकाला गया. उनके मुताबिक़ सभी मृतक फ़र्नीचर की दुकान में काम करते थे और उन्हें बिल्डिंग के बेसमेंट में रहने की जगह दी गई थी.
आग बुझाने और शवों को निकालने में इतना समय लगने का कारण बताते हुए डीजी ने कहा, “पूरा बेसमेंट कई तरह के सामान से भरा हुआ था, जो बहुत ज़्यादा ज्वलनशील था.”
विक्रम सिंह मान ने कहा, “यह बेसमेंट सिर्फ़ गाड़ियां पार्क करने के लिए है…यह निश्चित रूप से लापरवाही का मामला है. यह असल में आपराधिक लापरवाही है और अब क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.”










