‘हेल्दी एंड टेस्टी – फॉर शेफ’ श्रृंखला शुरू

For Chef_Digital

होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग क्षेत्र में २ हजार करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य

नई दिल्ली: लगभग ३० हजार करोड़ रुपये के इमामी समूह के अंतर्गत आने वाली इमामी एग्रोटेक ने होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग (होरेका) तथा वाणिज्यिक खाद्य सेवा क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए “हेल्दी एंड टेस्टी – फॉर शेफ” नामक नए उत्पादों की श्रृंखला शुरू की है। इन उत्पादों को नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेले ‘आहार २०२६’ के अवसर पर पेश किया गया।
होरेका और खाद्य सेवा भागीदारों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई इस नई श्रृंखला को पेशेवर रसोईघरों में आवश्यक उच्च गुणवत्ता, स्थिरता और बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, ऐसा कंपनी की ओर से बताया गया।
कंपनी के प्रमुख ब्रांड ‘हेल्दी एंड टेस्टी’ के अंतर्गत शुरू की गई “फॉर शेफ” श्रृंखला में विभिन्न प्रकार के खाद्य तेलों के साथ-साथ साबुत मसाले, शुद्ध और मिश्रित मसाले, ताजा चक्की आटा, मैदा, सूजी, बेसन और सोया चंक्स जैसे आवश्यक रसोई सामग्री शामिल हैं। पेशेवर रसोईघरों और संस्थागत उपयोग को ध्यान में रखते हुए इन उत्पादों को बड़े पैकेज में उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी आने वाले कुछ महीनों में “फॉर शेफ” श्रृंखला का विस्तार करते हुए सॉस, कंडिमेंट, पकाने के लिए तैयार तथा खाने के लिए तैयार खाद्य उत्पाद भी बाजार में लाने की योजना बना रही है।
इस पहल के माध्यम से इमामी एग्रोटेक होरेका और संस्थागत क्षेत्र, जिसे तेजी से बढ़ता हुआ बड़ा उपभोक्ता बाजार माना जाता है—में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है। कंपनी ने अगले दो से तीन वर्षों में इस क्षेत्र से २ हजार करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कंपनी के निदेशक जयंत गोयनका ने नई श्रृंखला के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए कहा, “होरेका क्षेत्र एक बड़ा और तेजी से विस्तार कर रहा उपभोक्ता तंत्र है, जिसमें उल्लेखनीय व्यावसायिक संभावनाएं हैं। ‘हेल्दी एंड टेस्टी – फॉर शेफ’ श्रृंखला की शुरुआत के साथ हम खुदरा बाजार से आगे भी अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उच्च प्रदर्शन वाले खाद्य तेलों से लेकर ताजा चक्की आटा, मैदा और मसालों जैसी आवश्यक सामग्री तक हमारा उत्पाद पोर्टफोलियो शेफ और खाद्य सेवा भागीदारों को बड़े पैमाने पर उत्कृष्टता प्रदान करने में सहायता करेगा।
कंपनी ने इस रणनीतिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए २७ वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाली सामंथा दत्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खाद्य सेवाएं, त्वरित सेवा रेस्टोरेंट, आधुनिक व्यापार और वैकल्पिक चैनल) के रूप में नियुक्त किया है।
दत्ता ने कहा, “हमारी ‘फॉर शेफ’ उत्पाद श्रृंखला पेशेवर रसोईघरों को उच्च गुणवत्ता वाले और बदलती ग्राहक आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य संचालन क्षमता को बढ़ाना, मेन्यू में नवाचार को प्रोत्साहित करना और अंततः हमारे भागीदारों के व्यवसायिक विकास को सुनिश्चित करने वाले समाधान प्रदान करना है।
इस बीच, कंपनी ने तेज वृद्धि हासिल करने के लिए मार्गदर्शन देने हेतु विकास मित्तल को रणनीतिक व्यावसायिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। मित्तल इससे पहले मैक्केन फूड्स इंडिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, कोरिया और ताइवान के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं।

About Author

Advertisement