खरसांग: चाय श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को इंडियन गोर्खा जनशक्ति फ्रंट के श्रमिक संगठन हाम्रो हिल तराई डुवर्स श्रमिक संघ की सभा शिवखोला के सार्वजनिक भवन में सम्पन्न हुई।
सभा में पार्टी के केन्द्रीय संयोजक अजय एडवर्ड्स विशेष रूप से उपस्थित थे। इसी प्रकार पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य एन.बी. खवास सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की भी उपस्थिति रही।
वहीं हाम्रो हिल तराई डुवर्स श्रमिक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डी.के. गुरूंग, जतन राई, राजू सुब्बा आदि भी उपस्थित थे। खरसांग महकुमा समिति की ओर से विपन गुरूंग, मैते प्रधान, सचिन थापा, अशोक लामा, सुनील लामा, विपन लामा आदि ने भाग लिया।
इसी तरह तराई-डुवर्स क्षेत्र से आयुष अधिकारी, तिलक लुङगेली, अनिल राणा, रोज़िया थापा आदि उपस्थित रहे। तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस सभा में पहाड़, तराई और डुवर्स क्षेत्रों में कार्यरत चाय श्रमिकों द्वारा झेली जा रही समस्याओं पर गहन चर्चा हुई।
श्रमिकों के हक और अधिकार के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान के साथ सभा में श्रमिकों के हक और अधिकारों के पक्ष में उचित कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि अपना गठन काल से ही हाम्रो हिल तराई डुवर्स चियाबारी श्रमिक संघ यह मांग उठाता आ रहा है कि चाय बागानों में न्यूनतम मजदूरी (मिनिमम वेजेस) लागू की जाए, तथा श्रमिकों के घर और उनके अधीन मौजूद जमीन के पट्टे उनके नाम पर किए जाएँ।









