हम हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है: राहुल

FB_IMG_1744809910666

मोडासा (गुजरात): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी ही पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को हरा सकती है। एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संघ और लगभग ३० वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा को हराने का अपनी पार्टी का संकल्प व्यक्त किया।
हमारे लिए गुजरात सबसे महत्वपूर्ण राज्य – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने गुजरात को कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया, जहां पार्टी कभी एक शक्तिशाली राजनीतिक ताकत हुआ करती थी। राहुल गुजरात में संगठन को नया रूप देने के कांग्रेस के प्रयासों के तहत जिला इकाइयों को मजबूत करने की प्रायोगिक योजना शुरू करने के बाद अरावली जिले के मोडासा शहर में बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गुजरात में २०२७ के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘गुजरात कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। हम गुजरात में हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन हम उन्हें (भाजपा को) राज्य में हरा देंगे। मैं आपको यह बताने आया हूं कि यह मुश्किल नहीं है। हम यह कार्य निश्चित रूप से पूरा करेंगे। केवल कांग्रेस पार्टी ही संघ और भाजपा को हरा सकती है।’

About Author

Advertisement