दार्जिलिंग: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दार्जिलिंग के सांसद राजु बिष्ट ने समस्त जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद बिष्ट ने अपने संदेश में वीरता, भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक भगवान श्री हनुमान को कोटि-कोटि नमन अर्पित किया। उन्होंने प्रार्थना की कि पवनपुत्र हनुमान सभी को साहस, शक्ति, बुद्धि और सेवा भाव प्रदान करें, ताकि हम राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।
उन्होंने आगे कहा कि भगवान हनुमान के आदर्श हमें निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और अटूट विश्वास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इन मूल्यों को अपनाने के लिए उन्होंने सभी से आग्रह किया।
अंत में सांसद बिष्ट ने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।








