स्पेनिश ला लीगा: बार्सिलोना की एकतरफा जीत, शीर्ष स्थान मजबूत

IMG-20260316-WA0049

बार्सिलोना: ला लीगा फुटबॉल प्रतियोगिता में एफसी बार्सिलोना ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान और मजबूत कर लिया।
रविवार रात खेले गए मुकाबले में बार्सिलोना ने सेविया एफसी को ५–२ से हराया। अपने घरेलू मैदान कैम्प नोउ में खेले गए मैच में बार्सिलोना ने ६१ प्रतिशत पजेशन के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
टीम की ओर से ब्राजील के फॉरवर्ड राफिन्हा ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने ९वें, २१वें और ५१वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा डानी ओल्मो ने ३८वें मिनट और जोआओ कांसलो ने 60वें मिनट में गोल किया।
वहीं सेविया की ओर से लुकास ओकाम्पोस ने मध्यांतर से ठीक पहले और जिब्रिल सोउ ने मैच के अंतिम क्षणों में गोल किया।
इस जीत के साथ बार्सिलोना २८ मैचों में ७० अंकों के साथ लीग तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है। फिलहाल उसके पास दूसरे स्थान पर मौजूद रियल मैड्रिड से चार अंक की बढ़त है।
एक अन्य मुकाबले में रियल सोसिएदाद ने ओसासुना को ३–१ से हराया। विजेता टीम की ओर से गोंजालो गुएडेस ने 28वें और ५२वें मिनट में दो गोल किए, जबकि मिकेल ओयारज़ाबाल ने २४वें मिनट में एक गोल किया। ओसासुना की ओर से विक्टर मुनोज ने ७७वें मिनट में गोल किया।
इस जीत के बाद रियल सोसिएदाद 38 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
अन्य मुकाबलों में मालोर्का ने एस्पान्योल को २–१ से हराया, जबकि रियल बेटिस और सेल्टा विगो के बीच खेला गया मैच १–१ से ड्र रहा।

About Author

Advertisement