सिलीगुड़ी में २० मार्च से शुरू होगा आर्ट फेयर २०२५

IMG-20250319-WA0165

२०० से ज्यादा कलाकार लेंगे भाग

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर में दूसरी बार आर्ट फेयर २०२५ का आयोजन होने जा रहा है। आयोजकों ने बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।
पहले वर्ष में भारी प्रतिक्रिया मिलने के बाद सिलीगुड़ी में चित्रकारों के लिए कला मेला २०२५ का फिर से आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह आर्ट फेयर २०२५ सिलीगुड़ी के भूटिया मार्केट ग्राउंड में २० से २५ मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
मुख्य रूप से पिछले वर्ष कलाकारों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण पुनः सका आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस बार उत्तर बंगाल से करीब २०० कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

About Author

Advertisement