सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के नवनिर्मित प्लेटिनम जुबिली भवन के ‘अधिवेशन कक्ष’ का निरीक्षण पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास एवं नगर मामलों के विभाग के प्रभारी मंत्री तथा कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम ने किया।
उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी को मिला यह नया भवन उन्हें बहुत पसंद आया। यदि इसे अच्छी तरह संचालित किया जाए तो इसके परिणाम भी अच्छे होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में सिलीगुड़ी नगर निगम और अधिक उज्ज्वल होकर उभरेगा।
सभी नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के संदर्भ में उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव और उनके सहयोगियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिलीगुड़ी नगर निगम आम लोगों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम के अन्य पार्षद भी उपस्थित थे।










