सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन गौतम देव ने महावीरस्थान स्थित आनंदमयी कालीबाड़ी मंदिर में ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पुष्पांजलि अर्पित की। आज कालीबाड़ी मंदिर में विशेष प्रार्थना के साथ श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
इस पूजा अवसर पर चेयरमैन गौतम देव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से बंगाल के सभी लोग सुरक्षित रहें। साथ ही सभी अशुभ शक्तियों का विनाश हो तथा समाज में शांति और सौहार्द बना रहे, ऐसी कामना भी की। उन्होंने यह भी शुभेच्छा व्यक्त की कि शांति और सौहार्द का मंगलदीप पूरे बंगाल को आलोकित करे।









