सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से एक व्यक्ति का शव बरामद

IMG-20250428-WA0268

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जंक्शन संलग्न इलाके से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम रवींद्र दत्त है। वह फांसीदेवा के मयलानीजोतसंलग्न इलाके का निवासी था।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आज सुबह जंक्शन संलग्न इलाके में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी प्रधान नगर पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

About Author

Advertisement