सिलिगुड़ी: सिलिगुड़ी नगर निगम के अध्यक्ष गौतम देव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयास से राज्य सरकार की विकासात्मक योजना “हमारा टोल, हमारा समाधान” परियोजना का शुभारंभ किया गया है।

श्री देव ने बताया कि इस परियोजना के तहत २,९२,४१,००० रुपये की आर्थिक सहायता से फूलबाड़ी १ नंबर ग्राम पंचायत के २९ मतदान केंद्रों के विभिन्न क्षेत्रों में २९९ कलवर्ट और नालियों सहित पक्की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस परियोजना के लिए शुभारंभ के अवसर पर राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।











