“सिर्जन स्टाइल” के साथ सिर्जन ग्रुप का व्यवस्थित फैशन रिटेल में कदम

IMG-20260225-WA0073

कोलकाता: सिर्जन ग्रुप ने भारत के तेजी से बढ़ते मूल्य-उपभोक्ता (value consumption) क्षेत्र में रणनीतिक विविधीकरण की दिशा में पहला कदम रखते हुए “सिर्जन स्टाइल” की शुरुआत की और व्यवस्थित फैशन रिटेल में अपनी उपस्थिति की घोषणा की।
ग्रुप ने इसे राष्ट्रीय चेन बनाने की दृष्टि से प्रारंभिक निवेश ₹५००+ करोड़ करने का संकल्प लिया है। यह विस्तार मुख्य रूप से टियर २, ३ और ४ शहरों पर केन्द्रित होगा, जो बढ़ती डिस्पोजेबल आय और व्यवस्थित रिटेल पहुंच के माध्यम से अगले उपभोग चरण को गति देंगे।
कोलकाता में वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में यह घोषणा की गई, जिसमें श्याम सुंदर अग्रवाल, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, सिर्जन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड; संजय अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सिर्जन मार्ट प्राइवेट लिमिटेड; केशव अग्रवाल, डायरेक्टर, सिर्जन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड; और गौरव सरावगी, उपाध्यक्ष, सिर्जन मार्ट प्राइवेट लिमिटेड शामिल थे।
“सिर्जन स्टाइल” को फैमिली डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया गया है। यह व्यवस्थित, उच्च दक्षता वाले रिटेल फॉर्मेट के माध्यम से किफायती फैशन और दैनिक आवश्यकताएँ उपलब्ध कराएगा। स्टोर औसतन ८,००० वर्ग फीट के होंगे, जो इन्वेंटरी उत्पादकता, ऑपरेटिंग लेवरिज और स्टोर-स्तरीय मुनाफे को अधिकतम करने के लिए अनुकूलित होंगे।
मर्चेंडाइज रणनीति उच्च मात्रा, फास्ट-टर्न श्रेणियों पर केंद्रित होगी, जिनकी कीमत ₹९९ से ₹१,९९९ तक होगी, जिसमें अधिकांश ₹९९९ से कम की होगी। ब्रांड पुरुष, महिला और बच्चों के लिए कैज़ुअल, फॉर्मल और एथनिक वियर में विविधता, मूल्य और अनुभव के तीन स्तंभों पर आधारित फैशन पेश करेगा।
श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा, “उभरता भारत उपभोग वृद्धि के अगले चरण को तय करेगा। सिर्जन स्टाइल के साथ, हम दीर्घकालीन और पूंजी-संयमित दृष्टिकोण के साथ व्यवस्थित फैशन रिटेल में प्रवेश कर रहे हैं। हमारी स्थान रणनीति और मजबूत क्रियान्वयन हमें एक राष्ट्रीय प्लेटफार्म बनाने का आत्मविश्वास देते हैं।”
संजय अग्रवाल ने कहा, “सिर्जन स्टाइल को उच्च दक्षता वाले रिटेल इंजन के रूप में डिज़ाइन किया गया है। स्टैंडर्डाइज्ड स्टोर फॉर्मेट, टाइट इन्वेंटरी साइकिल और डेटा-आधारित मर्चेंडाइजिंग प्रत्येक स्टोर में मजबूत उत्पादकता सुनिश्चित करेगी। हमारा लक्ष्य सरल है- सस्ते मूल्य पर, लगातार और बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण फैशन प्रदान करना।”
केशव अग्रवाल ने कहा, “टियर २–४ भारत में व्यवस्थित मूल्य फैशन मजबूत संरचनात्मक मांग और ऑपरेटिंग लेवरिज देता है। कैलिब्रेटेड कैपेक्स और एकीकृत रियल एस्टेट नियंत्रण के साथ, सिर्जन स्टाइल पूर्वानुमान योग्य कैश फ्लो और दीर्घकालीन स्थिर लाभ सुनिश्चित करेगा।”
गौरव सरावगी ने कहा, “हमारे ब्रांड की महत्वाकांक्षा स्पष्ट है—दैनिक मूल्य और फैशन के लिए सबसे भरोसेमंद डेस्टिनेशन बनना। हर निर्णय, असर्टमेंट से मूल्य निर्धारण तक, इस प्रतिबद्धता पर आधारित होगा। जितना हम विस्तार करेंगे, कोई भी रणनीतिक साझेदारी हमारे किफायती और भरोसेमंद मूल्य प्रतिबद्धता के साथ मेल खाएगी।”
चरणबद्ध विस्तार योजना:
पहले क्वार्टर में १० स्टोर आौर
वित्तीय वर्ष २६–२७ के अंत तक ५० स्टोर खोली जाएंगी।
दीर्घकालिक रूप से पूरे देश में विस्तार:
पूर्वी भारत से शुरुआत होगी, गारियाहाट में फ्लैगशिप स्टोर के साथ, बन्देल, मध्यमग्राम, सेरामपुर, बगनान, सोडेपुर, मुरारई और आसनसोल में स्टोर खोलने की योजना है।
सिर्जन ग्रुप का परिचय:
सिर्जन ग्रुप एक विविध भारतीय समूह है, जिसका रियल एस्टेट में २०+ वर्षों का मजबूत इतिहास है। यह समूह व्यवस्थित रिटेल में प्रवेश के माध्यम से भारत की संरचनात्मक वृद्धि थीम के अनुरूप स्केलेबल व्यवसाय बनाने की रणनीतिक दृष्टि रखता है।

About Author

Advertisement