सिलीगुड़ी: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने असम के राज्यपाल लक्ष्मन प्रसाद आचार्य के साथ सिलीगुड़ी में मुलाकात की। राज्यपाल आचार्य दैनिक जागरण द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री तमांग ने इस मुलाकात पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यपाल आचार्य के साथ पुनः भेंट से आपसी संबंध और मजबूत हुए हैं। उन्होंने अपने संदेश में उल्लेख किया कि आचार्य ने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्य करते हुए सरकार और आम जनता के लिए मार्गदर्शक तथा अभिभावक की भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आचार्य की दूरदर्शिता, आत्मीयता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने सभी पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा भी हुई।
अंत में मुख्यमंत्री तमांग ने राज्यपाल आचार्य के उत्तम स्वास्थ्य और उनके आगामी दायित्वों में सफलता की कामना की।









