सांसद विष्ट की ओर से नितिन नवीन को हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त

IMG-20260121-WA0088

दार्जिलिंग: दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजु विष्ट ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनः चयनित कुशल संगठनकर्ता एवं ऊर्जावान युवा नेतृत्व नितिन नवीन को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
सामाजिक माध्यम के जरिए सांसद ने उल्लेख किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह नेतृत्व नई पीढ़ी और नई राजनीति का प्रतीक है, जहाँ युवा शक्ति, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्र-प्रथम का संकल्प एक साथ आगे बढ़ता है।
इसी क्रम में सांसद ने सोशल मीडिया पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता और युवा वर्ग विकसित भारत २०४७ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेगा।
अंत में सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह भारत के नव-उत्थान का एक नया युग है—जहाँ अवसर, आकांक्षा और आत्मनिर्भरता एक ही दिशा में अग्रसर हैं।

About Author

Advertisement