दार्जिलिंग: दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजू बिस्ता ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की।
ईश मुलाकात मे, सांसद बिष्ट ने गृह मंत्री को दार्जिलिंग पहाड़, तराई, डुआर्स तथा उत्तर बंगाल क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया।
सांसद बिष्ट ने आगे कहा कि अमित शाह सबसे सक्रिय और प्रत्यक्ष रूप से जुड़े गृह मंत्रियों में से एक हैं, जो इस क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर करीबी नजर रखे हुए हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र में जो व्यापक विकास प्रक्रिया दिखाई दे रही है, उसे तेज गति देने में गृह मंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अंत में उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन, प्रेरणादायक एवं दूरदर्शी परामर्श तथा इस क्षेत्र और यहां के लोगों के प्रति उनके अटूट समर्थन और एकजुटता के लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।









